फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजेंद्र राणा बोले- जश्न नहीं मातम मनाए कांग्रेस सरकार

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को मंडी में जश्न की बजाय मातम मनाना चाहिए। लोग इस सरकार से तंग है। आपदा के दौर से सबसे अधिक जूझे मंडी जिला के लोगों से सरकार को अपने जश्न के कार्यक्रम में माफी मांगनी चाहिए। यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था पतन के तीन साल पूरे हुए हैं। हमीरपुर में बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की इन विफलताओं के चलते प्रदेश पर कर्ज बढ़ रहा है। आम जनता के लिए प्रदेश सरकार का खजाना खाली है और मित्रों के लिए भरा हुआ है। इन विफलताओं पर पर धर्मशाला में भाजपा कांग्रेस सरकार को घेरेगी। इस प्रदर्शन में हमीरपुर जिला से 2500 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह पहली सरकार है देश की जिसने दस गारंटी दी लेकिन सत्ता में आने के बाद प्रदेश का खजाना खाली होने का राग अलाप रही है। एक तरफ डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर पंचायत चुनावों में देरी का बहाना दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें