फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: खिलाड़ियों को खेल सामग्री नहीं देने पर धरना प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने गेट पर जड़ा ताला

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को जर्सी और खेल उपकरण नहीं देने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप गेट पर ताला जड़ दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह करीब 8:00 बजे जडे़ ताले को करीब 11:00 बजे अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोला गया। इस दौरान काफी विद्यार्थी कक्षाओं में प्रवेश नहीं कर पाए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित खेलकूद कार्यक्रम में न तो खिलाड़ियों को जर्सी दी गई और न ही खेल उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। यह स्थिति अत्यंत शर्मनाक है और विश्वविद्यालय प्रशासन की पूर्ण उदासीनता को दर्शाती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर विभाग संयोजक भवानी सिंह ठाकुर ने बताया कि खेल सामग्री उपलब्ध करवाना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी बनती है। विश्वविद्यालय प्रत्येक छात्र से खेल और अन्य गतिविधियों के नाम पर फंड लेता है तो विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना नाइंसाफी है। डीन अकेडमिक राजेश सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उनके आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। डीन अकेडमिक राजेश ने बताया कि खिलाड़ियों को जर्सी सहित अन्य चीजे उपलब्ध करवा दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें