फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जलाड़ी स्कूल में माताओं के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

Ankesh Dogra Updated Fri, 27 Feb 2026 04:08 PM IST

राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलाड़ी में शुक्रवार को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर खंड स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा खंड नादौन के प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा में दाखिल नौनिहालों की 130 माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी के जिला समन्वयक भवानी सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने माताओं व अध्यापकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए ताकि नौनिहालों को पहली कक्षा से पूर्व पढ़ाई करने में सुविधा हो सके। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास,संज्ञानात्मक विकास,सामाजिक और भावानात्मक विकास,भाषा विकास,मानसिक विकास पर पांच स्टाल लगाए गए। जिसमें विद्यार्थियों के विकास में सहायक गतिविधियों को खेल में दर्शाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं को घर पर गतिविधियों के माध्यम से नौनिहालों को ज्ञान देने,नए प्लान तैयार करने और सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन मौखिक अभ्यास करवाने के लिए टिप्स दिए गए। इसके उपरांत माताओं ने चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस मौके पर डाइट के प्रवक्ता सुनील कुमार,रंजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नादौन सुभाष डोगरा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें