युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्टाॅल स्थापित किए गए हैं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर तथा बस अड्डा हमीरपुर में स्थापित किए गए हैं। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के माध्यम से वॉकथान के लिए भी लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। हमीरपुर में 16 दिसंबर को वॉकथान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजीकरण किए जाने वाले व्यक्ति को प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है जिसमें नशा न करने तथा दूसरों को भी नशा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।