फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन के रूट में आंशिक बदलाव

प्रदेश सरकार की ओर से आरंभ किए गए चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन के रूट में आंशिक बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मैगा वॉकथॉन बाल स्कूल मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरता हुआ दोसड़का पुलिस मैदान में समाप्त होगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके दोनों मैदानों तथा मैगा वॉकथॉन के रूट पर सभी आवश्यक प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की।उन्होंने बताया कि इस मैगा वॉकथॉन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों विद्यार्थी और अन्य लोग भाग लेंगे। सुबह 9:00 बजे से स्कूल के मैदान में पहुंचने शुरू हो जाएंगे,जहां पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा हॉरमनी ऑफ पाइंस के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं मनोरंजन करेंगे। मैदान के सभी गेटों पर पानी का पर्याप्त प्रबंध किया जाएगा। मैदान में एंबुलेंस और शौचालय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही प्रतिभागियों को चिट्टा का विरोध करने की शपथ दिलाई जाएगी और पैदल मार्च शुरू होगा। गांधी चौक और भोटा चौक पर प्रदेश पुलिस तथा होमगार्ड्स के बैंड प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन करेंगे। पुलिस मैदान में पहुंचने पर मुख्यमंत्री लोगों को अपना संदेश देंगे। बैठक के बाद उपायुक्त ने स्कूल के मैदान और पुलिस मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस मैदान में पेयजल, शौचालय, एंबुलेंस, रिफ्रेशमेंट और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह, एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें