फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: एनएसएस स्वयंसेवियों ने देखी डीसी-एसपी कार्यालय की कार्यप्रणाली

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की एनएसएस इकाई की 30 छात्राओं ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय, एसपी कार्यालय, एडीसी कार्यालय की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने मिनी सचिवालय परिसर में और इनके अधीन विभिन्न शाखाओं का शैक्षणिक भ्रमण किया। स्कूल की शिक्षिक अनुपमा और दीपा कुमारी की अगुवाई में मिनी सचिवालय में पहुंचीं छात्राओं ने परिसर में स्थित उपायुक्त, एसपी, एडीसी, एसडीएम, सीएम सैल और जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय सहित अन्य सभी शाखाओं में जाकर इनकी कार्य प्रणाली समझी। छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि समय सबसे बलवान होता है। हमें इसकी कद्र करते हुए हमेशा मेहनत एवं समर्पण भाव से कार्य करते रहना चाहिए। इससे जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। उपायुक्त ने छात्राओं के साथ स्वयं एक-एक ब्रांच में जाकर प्रशासनिक तंत्र की कार्य प्रणाली समझाई। एएसपी राजेश कुमार, सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर, एसडीएम संजीत सिंह, डीआरओ जगदीश सांख्यान और अन्य अधिकारियों ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। एएसपी ने छात्राओं को पुलिस की ओर से महिलाओं के लिए किए गए विशेष प्रावधानों से भी अवगत करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें