राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में सात दिवसीय एनएसएस शिविर एसएमसी प्रधान रितू शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुआ। शिविर में 42 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इनमें 26 छात्राएं और 16 छात्र शामिल हैं। कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि स्वयंसेवी सात दिन तक विद्यालय में रहेंगे और विद्यालय परिसर और साथ लगते गांव ठाना में साफ-सफाई करेंगे। इस दौरान सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। शिविर में शैली शर्मा, अंजू, वीना देवी, तेन सिंह आदि मौजूद रहे।