फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस सरकार में प्रदेश में बढ़े सीमेंट, डीजल-पेट्रोल के दाम

जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है प्रदेश में सीमेंट के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े है। मोदी सरकार में देशभर में महंगाई कम हो रही है लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार लोगों पर महंगाई की मार डाल रही है। परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनने के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों के जबाव में सांसद अनुराग ठाकुर यह बयान दिया। इससे पहले सुबह 10:00 बजे सांसद अनुराग ठाकुर ने उखली में स्वर्गीय बसंती देवी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया, जहां उन्होंने रक्तदाताओं की भारी भागीदारी की सराहना की और इसे मानवता की एक महान सेवा बताया। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता राहुल गांधी अपनी लगातार हार को छिपाने के लिए बार-बार चुनाव आयोग और ईवीएम मशीनों पर दोष मढ़ते रहते हैं। बिहार चुनाव से पहले, राहुल गांधी और विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं, जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने कई बार ऐसे दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में, राजीव गांधी की हत्या के कारण पूरे देश में आम चुनाव स्थगित कर दिए गए थे, जबकि कानूनी तौर पर केवल एक ही निर्वाचन क्षेत्र प्रभावित होना चाहिए था। हर कोई जानता है कि कैसे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों को कांग्रेस सरकारों में राज्यपाल और कैबिनेट पदों से पुरस्कृत किया गया। राहुल गांधी को बेकार का शोर मचाने के बजाय, बिहार चुनावों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस उनके नेतृत्व में 90 से अधिक चुनाव हारने के राहुल गांधी के रिकॉर्ड में और इजाफा करेगी। जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन भ्रष्टाचार के खिलाफ है और कौन इसके पक्ष में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कड़े कदम उठाए गए हैं ताकि कोई भी भ्रष्ट नेताचाहे वह प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री 30 दिनों से ज़्यादा जेल में रहने के बाद भी पद पर न रह सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें