फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक संपन्न

दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णय पर सभी सदस्यों को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश भारती को वरिष्ठ जनों को आ रही समस्याओं बारे बताया गया। उन्होंने मांग रखी है कि ओपीडी पर्ची बनाने के लिए आधार कार्ड को आधार बनाया जाए। जो वरिष्ठ नागरिक 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जाए। बुधवार एवं शुक्रवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं विशेष तौर पर वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाएं। जब कोई रोगी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल होता है तो उसके साथ आने वाले तीमारदारों को दो पास दिए जाएं। वार्ड नंबर दो में आवारा कुत्तों का आतंक है। कुत्ते राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं। नगर निगम से समस्या के समाधान की मांग की। इस अवसर पर एसके कौड़ा, शंभू राम जसवाल, रंजीत सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश नंदा, हेमराज शर्मा, गोपाल शर्मा, वीना कपिल आदि मौजूद रहे। शहर की अधिकांश स्ट्रीट लाइट्स खराब पड़ी हैं। नगर निगम को इनकी मुरम्मत करवानी चाहिए। अणु में सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरा जाए। गड्डों पर गाड़ी चालकों एवं राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ड्राई फ्रूट बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानों में सामान की लिस्ट नहीं लगते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें