सिविल अस्पताल सुजानपुर में बुधवार को विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने आधुनिक रोगी वाहन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले सुजानपुर अस्पताल को केवल रेफरल अस्पताल के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब प्रदेश सरकार के प्रयासों से यहां बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। अस्पताल में आधुनिक लैब की स्थापना, पुराने अस्पताल भवन की मरम्मत एवं उन्नयन का कार्य लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। अब आगामी समय में अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाएगा।इससे मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ने कहा अस्पताल में 16 नर्से, 14 विशेषज्ञ चिकित्सक और छह स्टाफ सेवाएं दे रहे हैं ताकि मरीजों को 24 घंटे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। इस मौके पर नशा निवारण बोर्ड के चेयरमैन नरेश ठाकुर,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा,पूर्व प्रधान मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।