फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: फरवरी महीने में नए ब्लॉक में बैठेंगे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर बडू् के मैकेनिकल ब्लॉक का निर्माण पूरा हो गया है। फरवरी महीने से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी नए ब्लॉक में पढ़ाई करेंगे। बहुतकनीकी संस्थान लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्लॉक को साैंपने करने का इंतजार कर रहा है। मैकेनिकल ब्लॉक पर करीब आठ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है। ब्लॉक बनने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी आसानी से लैब में प्रेक्टिकल सहित अन्य कार्य कर पाएंगे। पहले यहां पर सिविल इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ब्रांच होती थी। उसके बाद दो अन्य ब्रांचें खुल गई। उसके बाद विद्यार्थियों को लैब में ज्ञान प्राप्त करने के लिए जगह कम होने लगी। ब्लॉक के अभाव में जगह तंग होने के कारण विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी आ रही थी। वर्तमान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सभी सेमेस्टर में करीब 90 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्राचार्य चंद्रशेखर ने कहा कि मैकेनिकल ब्लॉक में करीब 35 नए कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इसकी खरीद के लिए संस्थान को अनुमति मिल गई है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर बडू् के मेकेनिकल ब्लॉक का काम पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्लॉक के हैंड ओवर करने का इंतजार किया जा रहा है। फरवरी महीने में नए ब्लॉक में कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें