फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: न्यायालय परिसर हमीरपुर में बंदूक लेकर घुसा व्यक्ति, गिरफ्तार

Ankesh Dogra Updated Mon, 25 May 2026 01:21 PM IST

न्यायालय परिसर हमीरपुर में सुबह 11 बजे के करीब एक व्यक्ति बंदूक लेकर घुस गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को तुरंत दबोच लिया। कोर्ट परिसर में डीएसपी लीव रिजर्व हरीश गुलेरिया भी मौजूद थे। उन्होंने तुंरत पुलिस कर्मियों को आरोपी को दबोचने निर्देश दिए। आरोपी की पहचान रमन निवासी भोरंज के रूप में हुई है। आरोपी का हमीरपुर कोर्ट में अपनी पत्नी के साथ केस विचाराधीन है। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वह किस लक्ष्य से बंदूक लेकर आया था यह जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर है अथवा नहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें