फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: उहल में तेंदुए की दहशत, दो बार घर के आंगन में दिखा तेंदुआ

बमसन ब्लाक के तहत ऊहल में तेंदुए की दहशत से लोग डरे हुए हैं। गत रात विजय कुमार पुत्र अनंत राम के घर के आंगन में तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद अब इलाके में डर का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विजय कुमार ने कहा कि तेंदुआ पहली बार 24 मार्च को रात के समय उनके घर के आंगन में दिखाई दिया, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए थे। इसके बाद छह अप्रैल को फिर वही तेंदुआ दोबारा नजर आया और इस बार उसकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। लगातार दो बार तेंदुए के आने से परिवार में भय का माहौल है और रात के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए पिंजरा लगाने की अपील की। उन्होंने आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें