प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से शनिवार को मनसाई पंचायत में पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मान चंद, सृष्टि और सुकर्मा ने 200 कामगारों की केवाईसी की। जिला कामगार कल्याण अधिकारी रशिम ठाकुर ने कहा कि पंचायत स्तर पर कामगारों के दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि कामगारों को सरकार की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कामगारों से शिविरों में पहुंचकर केवाईसी करवाने कर अपील की है। कार्यक्रम में कामगारों को कैलेंडर भी वितरित किए गए।