हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों और सरकार के बीच चल रहे विवाद का अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। हड़ताल के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने परिवहन सेवाएं सुचारू बनाए रखने के प्रयास शुरू किए। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से हमीरपुर डिपो में अस्थायी आधार पर चालकों के 25 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। ड्राइविंग टेस्ट के बाद 25 पद भरे गए। एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने चालकों-परिचालकों से हड़ताल पर जाने के निर्णय पर विचार करने की अपील की।