फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बारिश से डूंगरी गांव में गिरा मकान, करीब तीन लाख रुपये का नुकसान

पंचायत डूंगरी के वार्ड नंबर छह में बीती शाम भारी बारिश कहर बनकर टूटी। गांव निवासी मुलख राज पुत्र स्वर्गीय विरजु राम का कच्चा दो मंजिला मकान अचानक गिर गया। हादसे के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। शाम के समय मुलख राज का पूरा परिवार खाना खाकर बाहर निकला ही था कि देखते ही देखते मकान गिर गया। इस दौरान परिवार का सारा घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने मिलकर सामान को बाहर निकाला। हादसे में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। हादसे की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान अंजना शर्मा और स्थानीय पटवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार पूरी तरह से बेघर हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परिवार को तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें