फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: टिब्बी गांव में बारिश से भारी तबाही, विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने आज जन्हेंण पंचायत के टिब्बी गांव का दौरा किया, जहां बीते दिन हुई अत्यधिक वर्षा के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण गांव में कई घरों को नुकसान पहुंचा है, खेतों में खड़ी फसलें बह गई हैं, रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं तथा मूलभूत ढांचा प्रभावित हुआ है। विधायक लखनपाल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द को साझा किया और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की तुरंत पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर आपदा राहत सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रशासन को संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करना चाहिए ताकि पीड़ितों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें