फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पुलिस लाइन दोसड़का में जांचा 40 चालकों का स्वास्थ्य

पुलिस लाइन दोसड़का में बुधवार को वाणिज्यिक व टैक्सी चालकों के लिए निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर विशेष रूप से वाणिज्यिक वाहनों एवं टैक्सी वाहनों के चालकों के लिए आयोजित किया गया। जिसमें 40 चालकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच की सुविधा का लाभ उठाया। जांच में सभी स्वस्थ निकले। शिविर में पुलिस अधीक्षक ने चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित जांच करवाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी समय-समय पर जारी रहेगा ताकि वाहन चालकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके और सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, प्रताप सिंह ठाकुर, नितिन चौहान, हरीश गुलेरिया और विधि अधिकारी पंकज दिवान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें