एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने विविध प्रकार के स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए। प्रदर्शनी में यशवी शर्मा, श्रुति, कनिका, इशिका, अंकिता, सृष्टि, वंदना, काजल इत्यादि छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शकुंतला पटियाल ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के के सर्वांगीण में सहायक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।