गांव झनिक्कर में एक पशुशाला में आग लगने से गाय की मौत हुई। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। आग राज कुमार विक्की निवासी झनिक्कर की पशुशाला में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही अग्नि शमन विभाग की गाड़ियां भोरंज और हमीरपुर से मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।