फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: गसोता महादेव गो सदन के चारे के स्टोर में लगी आग, सूखा घास जलकर राख

गसोता महादेव गो सदन के चारे के स्टोर में शाम 7:00 बजे के करीब आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूखे घास की 1500 गड्डी जल कर राख हो गई है। इसके अलावा काफी मात्रा में तूड़ी भी जल गई है। आगे इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी को दो दफा पानी भरने के लिए लौटना पड़ा। कमेटी के पदाधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग इतनी भयंकर थी कि जेसीबी की मदद लेकर कुछ घास को बाहर निकाल कर आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने आज को बुझाने में काफी मदद की। उन्होंने कहा कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें