फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: रस्सी से बांध दिया बिजली का खंभा, एस्टीमेट में उलझे विभागों के तार

अणु से बड़ू संपर्क मार्ग के अपग्रेशन कार्य लोगों आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां पर थ्री फेस की बिजली लाइन वाले खंभे को रस्सी से बांधा गया है। इस खंभे को यहां से हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड एक माह से कागजी औपचारिकताओं में उलझा हुआ है। बीते दो माह से बडू में हिम मॉडर्न स्कूल के बाहर जरा सी बारिश होने पर तालाब बन रहा है जिसके चलते लोगों को आवाजाही करने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही खासकर पैदल आने जाने वाले लोगों को तो तालाब में से गुजरना पड़ रहा है। यहां पर दो पहिया वाहन चालक तालाब में गिरकर दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। सड़क में जमा पानी के किनारे बिजली बोर्ड के खंबे को हटाए ना जाने से यह दिक्कत पेश आ रही है। यहां पर सड़क का कार्य भी इस खंभे की वजह से अटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारी औचारिकताओं का हवाला दे रहे हैं लेकिन यहां पर गिरने की कगार पर हो चुके इस खंभे को एक रस्सी के सहारे बांधा गया है। इन दिनों बरसात जोरों पर है और बिजली के खंभे को हटाया नहीं गया तो यहां पर कभी भी अनहोनी हो सकती है। मोही के स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने 1100 नंबर पर भी शिकायत कर जल्द समस्या हल करने की मांग की है। इस संपर्क मार्ग से होकर टोनी देवी, मोहि, बल्ह, अणु, रोपा, गबा , दरकोटी जाने के लिए रोजाना सैकड़ो छोटी बड़ी गाड़ियां आवाजाही करती है। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग हमीरपुर संजय कटोच ने कहा कि बड़ू के पास पानी जमा होने से समस्या बन रही है। बिजली बोर्ड की ओर से अभी तक खंभे को हटाने के लिए औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई हैं जिसकी वजह से समस्या पेश आ रही है। एक तरफ से मिट्टी का ढेर होने की वजह से भी सड़क पर पानी जमा हो रहा है तो दूसरी तरफ नालियां नहीं है। जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा। वहीं, सहायक अभियंता बिजली बोर्ड सौरभ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को एम माह पहले ही खंभा हटाने के लिए जो भी खर्चा आएगा उसका एस्टीमेट बनाकर दे दिया है।लोक निर्माण विभाग दिए गए एस्टीमेट के अनुसार पैसे जमा करवा देगा तो तुरंत खंभे को वहां से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें