आदर्श पीएचसी जंगलबेरी में अंतरराष्ट्रीय महिला शोषण उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने की। डॉ. डोगरा ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी रूप में हिंसा पूरी मानवता पर कलंक है। किसी भी तरह की धमकी, जबरदस्ती या स्वतंत्रता पर रोक लगाना भी हिंसा की श्रेणी में आता है और यह पूरी तरह दंडनीय अपराध है। मातृशक्ति प्रकृति का मूल स्रोत है। महिलाओं के सम्मान तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी समाज के हर व्यक्ति की है। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की शिक्षा सभी को मिलनी चाहिए। इस अवसर पर रविंद्र, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।