राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुमन शर्मा ने की जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय से सहायक आचार्य विवेक शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की भाषाओं पर संस्कृत भाषा के प्रभाव पर जानकारी सांझा की। संस्कृत सभी भाषाओं के साथ हमारी लोक बोलियों की जननी भी ही। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना की और संस्कृत भाषा में समूह गान प्रस्तुत किया। संस्कृत विभाग की छात्रा नंदिता एवं स्नेहा ने संस्कृत भाषा के महत्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रो शशि शर्मा, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. प्रमोज, डॉ दिव्या सहित अन्य मौजूद रहे।