फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: श्मशान घाट बनाने के लिए भूमि देने की मांग, धंगोटा ब्राह्मणा के ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

गांव धंगोटा ब्राह्मणा में श्मशान घाट बनाने के लिए भूमि देने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीसी अमरजीत सिंह को एक मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों में पवन, ओमप्रकाश, सुनीता, रक्षा देवी आदि ने बताया कि गांव में श्मशान घाट के लिए कोई भी स्थान सुनिश्चित नहीं है। जिस खड्ड में अंतिम संस्कार के लिए जाते हैं, वह स्थान गांव से बहुत दूर है। वहां जाने का रास्ता काफी दुर्गम है। जब भी गांव के किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो अंतिम संस्कार करने में भारी समस्या होती है। उन्होंने बताया कि गांव के पास ही सरकारी भूमि है, वहां पर श्मशान घाट बनाया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकारी भूमि के खसरा नंबर 186 से गांव को सात मरले भूमि श्मशान घाट के लिए देने की मांग रखी है। डीसी अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वसत किया है कि समस्या का समाधान किया जाएगा। बीते दिन इसी गांव के हरिजन बस्ती के लोगों ने श्मशान घाट का निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। एससी बस्ती के लोगों ने बताया था कि श्मशान घाट का निर्माण घरों से काफी समीप है। इसका निर्माण काफी दूर किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें