फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दीपशिखा शर्मा बोलीं- पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना-2027

जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीपशिखा शर्मा ने कहा है कि जनगणना का कार्य देश और समाज के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसके लिए तैनात होने वाले अधिकारी कभी भी इस महत्वपूर्ण कार्य को बोझ न समझें और इसे पूरे समर्पण के साथ पूर्ण करके देश के लिए अपना योगदान दें। जनगणना-2027 की तैयारियों की कड़ी में बुधवार को यहां हमीर भवन में जिला के फील्ड ट्रेनरों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए दीपशिखा शर्मा ने कहा कि इस बार 16 वर्षों बाद होने जा रही भारत की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। इससे यह कार्य और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें फील्ड ट्रेनरों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रहेगी। निदेशक ने बताया कि जनगणना-2027 में पहली बार लोगों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यानि नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारियां भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी फील्ड ट्रेनर जनगणना की सभी प्रक्रियाओं को गहनता के साथ समझें और किसी भी तरह की शंका या समस्या के समाधान के लिए तुरंत मास्टर ट्रेनरों से संपर्क करें। जनगणना की पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से बचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें