फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डीसी अमरजीत सिंह ने की अपील, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से रहें दूर

हमीरपुर जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार रात से हो रही बारिश को देखते हुए उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी जिलावासियों से ऐहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इसके अलावा लारजी बांध और पंडोह बांध से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसको देखते हुए सुजानपुर और नादौन उपमंडल के निचले क्षेत्रों के लोग ब्यास नदी के पास न जाएं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम में जिले की अन्य खड्डों और नालों तथा भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से भी दूर रहें। भारी बारिश में घर से बाहर निकलने का जोखिम न उठाएं। खराब मौसम में पेड़ांे के नीचे आश्रय न लें तथा बिजली की तारों से सुरक्षित दूरी बनाएं रखें। उन्होंने बताया कि इस मॉनसून सीजन के लगभग एक महीने के दौरान ही जिला हमीरपुर में सरकारी और निजी संपत्ति के नुकसान का आंकड़ा 92 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उन्होंने बताया कि मॉनसून सीजन के दौरान जिला में जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 48 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 35 करोड़, बिजली बोर्ड को 80 लाख और शिक्षा विभाग को 23.18 लाख रुपये की क्षति हुई है। बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट प्रेषित की है। उन्होंने बताया कि 4 कच्चे मकान ध्वस्त हुए हैं, जिससे लगभग 4.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। 18 अन्य कच्चे मकानों और 9 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे लगभग 17.61 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिले भर में 65 डंगे भी गिरे हैं, जिनमें लगभग 58.61 लाख रुपये की क्षति हुई है। 37 गौशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 21 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि मॉनसून सीजन में अभी तक जिला में 10 लोगों की मौत हुई है जिनमें एक प्रवासी महिला खाद में डूबने के कारण मेरी है उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा सॉरी रहता काम किया जा रहा है और सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तुरंत भेजें, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें