फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पेयजल पाइपलाइन बिछाने से डांगक्वाली चौक पर लगा जाम, यातायात सुचारू रखने में जुटी पुलिस

शहर के डांगक्वाली चौक पर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य के चलते रविवार को हल्के जाम की स्थिति बनी रही। सड़क किनारे जेसीबी मशीन से खुदाई कर पाइप डालने का कार्य किया गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। कार्य के दौरान यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान पूरे दिन मौके पर तैनात रहे। उन्होंने वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर यातायात सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया, जिससे लंबा जाम नहीं लगने दिया गया। रविवार होने के कारण सड़क पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह कार्य किसी व्यस्त कार्यदिवस पर किया जाता तो सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग सकता था। जल शक्ति विभाग की ओर से पुरानी पेयजल पाइपलाइन के स्थान पर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के अनुसार नई पाइपलाइन बिछने के बाद शहर के करीब 300 परिवारों को नियमित और बेहतर पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें