फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: नियमों की अवहेलना पर 12 दुकानदारों के काटे चालान

उपमंडल सुजानपुर में प्रस्तावित एयर शो के दौरान खाद्य पदार्थों की दुकानों को बंद करने के निर्देशों के बाद भी दुकानदारों ने नियमों की अवहेलना कर सामान की बिक्री की। नगर परिषद व खाद्य सुरक्षा की ओर से खाद्य पदार्थों की दुकानों को दोपहर 12:00 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्देशों को दरकिनार कर दुकानदारों ने दुकानों को बंद नहीं किया। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा व पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 दुकानदारों के चालान किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें