शिमला मटौर मार्ग पर कोहली के समीप सड़क पर पड़े गड्ढों में एक बस का कुलपुर्जा टूटने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस की रफ्तार अधिक न होने के कारण सड़क के किनारे बनी नाली में धंस गई। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन बस को नुकसान पहुंचा है। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत पिछले लंबे समय से खराब है, लेकिन मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे पहले यहां पर दोपहिया वाहन भी दुर्घटना शिकार हुए हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि सड़क की मरम्मत की जाए।