फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजकीय महाविद्यालय धनेटा में लगाया रक्तदान शिविर

Krishan Singh Updated Wed, 01 Oct 2025 04:30 PM IST

राजकीय महाविद्यालय धनेटा में रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमेश ठाकुर, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बंगाणा ने शिरकत की। मां सरस्वती की वंदना और द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच संचालन कर रहे डॉक्टर प्रीतम ने मुख्य अतिथि विशेष सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए रक्तदान शिविर की रूपरेखा के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा तथा महाविद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया। डॉ. ज्ञानचंद राणा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान किसी को नवजीवन देने के समान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें