आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिकांदर में टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 153 लोगों के एक्स-रे किए गए। इनमें 11 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए हैं। कार्यकारी सीएमओ डॉ. अजय ने बताया कि टीबी का इलाज संभव है। अधिक से अधिक लोगों को एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर में भाग लेना चाहिए।