फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अशोक पुरोहित बोले- परिवहन पेंशनरों के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवहार

अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Dec 2025 03:32 PM IST

हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक एनजीओ भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अशोक पुरोहित ने की। बैठक में परिवहन पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित और प्रदेश महासचिव राम गोपाल शर्मा ने पेंशनरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। बार-बार आग्रह के बाद भी नतीजा शून्य है। परिवहन पेंशनरों को महीने की पहली तारीख पर पेंशन नहीं देकर सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने मांग रखी है कि अन्य विभागों की तर्ज पर परिवहन पेंशनरों को समय पर पेंशन दी जाए। 2016 से पूर्व सेवानिवृत पेंशनरों को सभी वित्तीय लाभ दिए जाएं। चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया। इस कारण पेंशनरों को इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। उम्र की इस दहलीज पर पेंशनरों को पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि मंच को चर्चा के लिए बुलाया जाए, अन्यथा मंच संघर्ष के लिए बाध्य होगा। पेंशनरों की सुविधा और किसी भी तरह की जानकारी के लिए जानकारी कक्ष खोले जाएं। बैठक में कमलेश कुमार, संजय, कुलतार सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें