फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मिनी मैराथन में आर्यन ने प्रथम स्थान किया हासिल

मेरा युवा भारत की ओर से साई सेंटर अणु के सहयोग से राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित नशा मुक्त युवा भारत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मिनी मैराथन में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुख्य अतिथि नरेंद्र अत्री, सहित उपस्थित अतिथियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मिनी मैराथन में आर्यन ने प्रथम, प्रकुल ने द्वितीय तथा अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शीर्ष 10 विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र अत्री द्वारा मेडल, टी-शर्ट, डायरी एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें