फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मटाहणी स्कूल में धूमधाम से आयोजित किया गया वार्षिक पारितोषिक समारोह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। चिट्टा जैसे घातक नशीले पदार्थ का सेवन और तस्करी को पूरी तरह खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़ी जंग का ऐलान किया है। हर नागरिक को इस चिट्टा विरोधी जंग में प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री का साथ देना चाहिए। समारोह में विद्यार्थियों ने राजस्थानी घूमर, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, समूह गान, लोक नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य अंजू चोपड़ा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें