हमीरपुर। भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज और विपक्ष के नेताओं के साथ पुलिस की ओर से किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है। परिधि गृह हमीरपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार पर देश के युवाओं की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कहा कि हिमाचल प्रदेश से चुनकर गए लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से अपील की कि वे अपनी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चुप्पी साधने की बजाय संसद में देश और प्रदेश के युवाओं की आवाज बुलंद करें। अनिता वर्मा ने कहा कि देश का भविष्य कहे जाने वाले युवा और छात्र आज पेपर लीक होने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं।