फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति, सास, ससुर और देवर पर प्राथमिकी दर्ज

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। मायके पक्ष के लोग शाम को करीब छह बजे शव गृह के समीप इकट्ठा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने शिमला-मटौर एनएच 103 बंद कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने शव को लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि जब तक ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह शव नहीं लेंगे। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया और करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवाया। फिलहाल मायका पक्ष शव गृह के बाहर बैठे हुए हैं। शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पढ़ाई के खर्च और घरेलू खर्चों को लेकर ससुराल पक्ष के द्वारा दी गई मानसिक यातना और पति द्वारा फोन पर कई प्रकार की धमकियां दिए जाने से महिला अत्यधिक तनाव में थी। वहीं, एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें