देर रात से शुरू हुई बारिश से मैहरे-धनेटा सड़क पर बाजार से करीब 200 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन पुल के लिए बना वैकल्पिक मार्ग नाले का जलस्तर बढ़ने से बह गया। लगातार बारिश के चलते वीरवार सुबह यहां पर नाले के पानी वैकल्पिक मार्ग को बहाकर ले गया। जिससे यहां पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। पैदल आवागमन निर्माणाधीन पुल से हो रहा है लेकिन वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। यहां पर निर्माणाधीन पुल की अप्रोच का कार्य किया जाना बाकी है। यह कार्य फिलहाल चल रहा है। इसके बाद इस पुल का लोकार्पण हो सकेगा। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग के बहने से यहां पर लोगों को यातायात दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।