फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एबीवीपी ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक द्वेष से तालाबंदी करने के खिलाफ उठाई आवाज

अंकेश डोगरा Updated Fri, 18 Jul 2025 03:51 PM IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक द्वेष से तालाबंदी बंद करने की मांग की है। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। हमीरपुर में प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग हमीरपुर संयोजक भवानी ठाकुर ने बताया कि शिक्षण संस्थानों को बंद किया जा रहा है। नशा व खनन माफिया पर कठोर कार्रवाई कर कानून व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए। शिक्षा विभाग में कई पद रिक्त हैं, उन्हें अभी तक भरा नहीं गया है। आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। सभी कॉलेजों में लैब, लाइब्रेरी, इंटरनेट, जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। जिला के कॉलेजों में प्राध्यापकों के काफी पद रिक्त हैं। सभी कॉलेजों में बस पास काउंटर और पर्याप्त परिवहन सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तय कर ली है। शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर 21 जुलाई को इकाई स्तर पर प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 23 व 24 जुलाई को महाविद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान व पर्चा वितरण किया जाएगा। 28 को इकाई स्तर पर धरना किया जाएगा। 30 व 31 जुलाई सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद डीसी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगें न मानी गई तो विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें