उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में हिंदू समाज की ओर से रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सम्मेलन पूर्व विधायक राजेंद्र राणा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने लोगों के साथ हवन में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में ज्वाला जी शक्ति पीठ से लाई गई ज्योति से हवन का आयोजन किया गया।