फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अवाहदेवी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Ankesh Dogra Updated Fri, 20 Mar 2026 02:19 PM IST

अवाहदेवी माता मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन भी आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई कमी नहीं आई। खराब मौसम भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सका और दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तजन छतरियां और रेनकोट के सहारे माता के दरबार में पहुंचते रहे और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। मंदिर में जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के बीच भी तिरपाल के नीचे भगवत कथा का आयोजन जारी रहा। श्रद्धालु भीगते मौसम में भी कथा का रसपान करते रहे और धर्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखे। इस प्रकार विपरीत मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण अवाहदेवी माता मंदिर में देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें