उपमंडल नादौन के तहत पंचवटी गांव में स्थित कार सर्विस स्टेशन में आग से करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। यहां पर रखा सामान और विभिन्न स्पेयर पार्ट जलकर राख हो गए। नादौन फायर कर्मियों ने करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बुधवार शाम को करीब 4:00 बजे फायर कर्मियों को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर रवाना हुए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सर्विस स्टेशन के मालिक मुकेश शर्मा ने बताया कि आग से कारों के शीशे, इंजन वायरिंग, एयर बैग सहित अन्य सामान जल गया। आग लगते ही यहां के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नादौन अग्निश्मन विभाग के प्रभारी देवेंद्र भाटिया ने बताया कि करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति को बचाया गया है। आग लगने के कारण स्प्ष्ट नहीं हुए हैं।