ग्वालपत्थर बस ठहराव के समीप गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे स्थित एक पुराना और सूखा जापानी तूत का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। महज पांच सेकंड पहले ही एक स्कूटी यहां गुजरी थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पेड़ कई वर्षों से सूखा हुआ था और जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिससे यह गिर पड़ा। पेड़ का एक हिस्सा दुकान के आगे खड़ी बाइक पर गिरा, जिससे बाइक को क्षति पहुंची। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को हटाया, जिससे आवाजाही सुचारू हुई।