फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पट्टा स्कूल में बाल किशोर डिजिटल पुस्तकालय का किया उद्घाटन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भोरंज विधायक सुरेश कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने स्कूल में बाल किशोर डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन कर आगामी शैक्षणिक सत्र से कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर के 200 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करके विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।समारोह में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, समूह गान, लोक गीत, पहाड़ी नाटी, भांगड़ा सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य तेज सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में शिक्षा खेल व अन्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकुमार, रवि, अश्वनी राणा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मुकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें