फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: 24 करोड़ रुपये से भोरंज अस्पताल में स्थापित होगी सीसीयू

उपमंडल भोरंज के भोरंज अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया। सरकार ने इस अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) स्थापित करने के लिए मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए लगभग 24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। क्रिटिकल केयर यूनिट के अंतर्गत भोरंज अस्पताल में एक अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण के साथ-साथ डॉक्टरों के लगभग एक दर्जन पद और पैरामेडिकल स्टाफ के करीब 20 पद सृजित किए जाएंगे। अस्पताल में 50 अतिरिक्त बिस्तरों का प्रावधान किया जाएगा। मीडिया को दिए ब्यान में भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि इनमें आईसीयू के दस बिस्तर और एचडीयू के छह बिस्तर शामिल होंगे। आइसोलेशन वार्ड में 24 बिस्तर, आइसोलेशन रूम, डायलिसिस और एमसीएच में दो-दो बिस्तर होंगे। दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, दो एलडीआर और एक प्वाइंट ऑफ केयर लैब भी क्रिटिकल केयर यूनिट का हिस्सा होगी। क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होने के बाद यहां कई गंभीर बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन किए जा सकेंगे। क्षेत्रवासियों को यहीं पर ही जिला अस्पताल जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।भोरंज अस्पताल के परिसर में लगभग साढे़ 11 करोड़ रुपये की लागत से नए ब्लॉक का निर्माण किया गया। दूसरे ब्लॉक का कार्य भी तेजी से जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें