अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में स्थापित परीक्षा केंद्र में किया गया। कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं से कुल 91 विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। परीक्षा सुबह के सत्र में 11:30 से दोपहर 12: 30 बजे तक आयोजित हुई। अधिकतर बच्चे परीक्षा केंद्र में आधा घंटा पहले पहुंच गए थे, ताकि किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। परीक्षा के दौरान समय-समय पर निरीक्षण किया गया, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे व परीक्षा दी। परीक्षा से 15 मिनट पूर्व विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र बांटे गए थे, जिसके उपरांत ओएमआर शीट भरकर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।