फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चार एचपी एनसीसी (आई) कंपनी हमीरपुर का बढ़ा दर्जा

चार एचपी एनसीसी (आई) कंपनी हमीरपुर को चार एचपी बटालियन एनसीसी का नाम दिया गया है, जिसमें कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जीपी सिंह, एक एडमिरल ऑफिसर और 10 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात होंगे। यह बात वीरवार को हमीरपुर एनसीसी बटालियन के कमाडेंट जीपी सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा बटालियन की क्षमता अब 3520 कैडेटों की हो गई है, जिन्हें बटालियन की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले यह क्षमता 200 कैडेटों की ही थी। इसके अलावा, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा को अब चार एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर की ओर से रिक्तियों और एएनओ के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। बटालियन की ओर से 18 संस्थानों और लगभग 1500 कैडेटों का नामांकन किया गया है। बटालियन के तहत चार जिलों में हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी शामिल हैं। बटालियन एनसीसी हमीरपुर, अनुशासन, साहस और नेतृत्व के मूल्यों पर कैडेटों को प्रशिक्षण देगी। इसके अलावा, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग, राष्ट्रीय एकता, आपदा प्रबंधन, समाज सेवा, स्वास्थ्य स्वच्छता और स्वच्छता, साहसिक गतिविधियां, आत्मरक्षा, मानचित्र पढ़ना और नागरिक सुरक्षा कैडेटों के पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे। कैडेट्स को अनुशासन के साथ लीडरशिप गुणवत्ता सिखाने का कार्य किया जा रहा है। एनसीसी कैडेट्स को गणतंत्र दिवस के लिए परेड में तैयारी करवाने के लिए भी कार्य चला हुआ है। जिसके लिए हमीरपुर एनसीसी बटालियन से 19 कैड्टेस को प्रशिक्षण देने के लिए डलहौजी में भेजा गया है। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैड्टेस को गणतंत्र दिवस परेड़ के लिए चयनित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें