फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: 2732 विद्यार्थियों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को नौ परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए स्कूल की ओर से 3,331 विद्यार्थियों को एडमिट कॉर्ड जारी हुए थे।जिसमें से 2,732 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 599 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन सुबह 11:00 से 1:30 बजे तक हुआ। विद्यार्थी अभिभावकों के साथ एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रो में पहुंच गए थे ताकि परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दी। दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। विद्यार्थियों की परीक्षा 11:00 से दोपहर 2:00 बजे पूर्ण हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय व प्रारंभिक शिक्षा की ओर से जिला के छह शिक्षा खंडों में सुजानपुर बाल स्कूल, गर्ल्ज स्कूल नादौन, गलोड़, बाल स्कूल हमीरपुर, टौणी देवी, बिझड़ी, बणी, भोरंज और भरेड़ी वरिष्ठ स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों के लिए पानी की उचित व्यवस्था की गई ताकि अभिभावकों को भी परेशानी न हो। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें