फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चकमोह में रोपे 271 औषधीय पौधे, महाविद्यालय में तीन दिवसीय आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव संपन्न

बाबा बालक नाथ डिग्री महाविद्यालय चकमोह में आयोजित प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव वीरवार को संपन्न हुआ। समारपन समारोह में बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी एव तहसीलदार संदीप चंदेल बतौर मुख्यातिथि जबकि डॉ पीसी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विशेष अतिथि ने कहा कि यह आध्यात्मिक वानिकी कार्यक्रम देश के प्रमुख मंदिरों और गुरुद्वारों में आयोजित किया जा रहा है। जिससे कि श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को एक पेड़ मां के नाम अभियान व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन निजी संस्था, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास और वन मंडल हमीरपुर के सहयोग से किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों के साथ ग्रामीणों ने बढ़चढ़ भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर व इसके साथ लगती खाली भूमि पर हरड़,बेहड़ा नीम,जामुन रुद्राक्ष, चंदन, गुलर के 271 औषधीय पौधे रोपित किए। इस मौके पर डॉ. नरेश ठाकुर, डॉ. मीनाक्षी ठाकुर, चकमोह पंचायत प्रधान किरण शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें