हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर में मंगलवार को पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य व अन्य संस्थानों में सुरक्षा कर्मियों के पद के लिए इन पूर्व सैनिकों का चयन पैनल के आधार पर किया जाएगा। यह पैनल जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 के लिए बनाया जाएगा। इन पूर्व सैनिकों का चयन वरिष्ठता सूची के आधार पर किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के तहत मंगलवार को चंबा, बिलासपुर तथा लाहौल स्पिति के सैनिकों के लिए स्क्रीनिंग की गई। मंगलवार को स्क्रीनिंग के लिए 130 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। अब तक 1016 पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। वहीं मंगलवार को मूक-बधिर बच्चों के स्कूल के लिए अध्यापकों की स्क्रीनिंग तय की गई थी, लेकिन उसमें एक भी पूर्व सैनिक नहीं पहुंचा। इसका मुख्य कारण इसकी दस्तावेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी न होना बताया जा रहा है।